
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सफलतम पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रुद्रपुर में भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट के नेतृत्व में जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को भोजन और मिष्ठान वितरित कर सेवा कार्य किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अनुज पाठक को भाजपा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का जिला संयोजक तथा सरदार हरविंदर चुग को भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाए जाने पर उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर नन्हे अथर्व जैन ने भी अपने माता-पिता के साथ जनसेवा में सहभागिता की। आयोजकों ने इसे नई पीढ़ी में सेवा, संस्कार और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करने का प्रेरणादायी संदेश बताया।
भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने बीते पाँच वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, किसानों और जरूरतमंद वर्ग के हित में कई योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है तथा प्रदेश में आधारभूत संरचना, निवेश, रोजगार और पारदर्शी शासन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र “सेवा ही संगठन” है और इसी भावना के साथ पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहायता पहुंचाने का कार्य लगातार कर रही है।
कार्यक्रम में कुशल अग्रवाल, अमित जैन, निखिल अरोरा, रवि अग्रवाल, करन अरोरा एडवोकेट, विजय जैन, गीता जैन, अनुज पाठक, हरविंदर चुग, प्रमोद यादव, प्रवीण जैन, मनीष मित्तल एडवोकेट, शिवांश अग्रवाल, युवांश चावला, अमित मित्तल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


