सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस सख्त — ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ व ‘ओवर स्पीड’ के विरुद्ध चलाया जाएगा विशेष अभियान

खबरें शेयर करें

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस सख्त — ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ व ‘ओवर स्पीड’ के विरुद्ध चलाया जाएगा विशेष अभियान

पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात ऊधमसिंहनगर श्री जितेंद्र चौधरी के निर्देशन में जनपद पुलिस एक्शन मोड में

🛑 जनपद ऊधमसिंहनगर में सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात श्री जितेंद्र चौधरी द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक विस्तृत समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

➡️ गोष्ठी में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की लापरवाही अब स्वीकार्य नहीं होगी। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष की गई कार्यवाही में आई कमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी एवं दृश्यमान कार्यवाही सुनिश्चित करें, अन्यथा संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।

मुख्य निर्देश:

ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सख्त कार्यवाही
➡️ शाम के समय विशेष चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अनिवार्य रूप से एल्कोमीटर से जांच कर मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

ओवर स्पीड पर प्रभावी नियंत्रण
➡️ सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण तेज गति को नियंत्रित करने हेतु कस्बों एवं गांवों के प्रवेश मार्गों पर जिगजैग बैरिकेटिंग लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे वाहनों की रफ्तार नियंत्रित हो सके।

दोपहिया वाहनों पर विशेष निगरानी
➡️ एक बाइक पर तीन या चार सवारी बैठाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर एवं नियमों के विरुद्ध संचालित वाहनों को तत्काल सीज करने के निर्देश दिए गए हैं।

खतरनाक तरीके से/रोंग साइड ड्राइविंग पर सख्ती

➡️ खतरनाक तरीके से वाहन चलाने तथा रोंग साइड वाहन संचालित करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर मुकदमा दर्ज कर सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

मोडिफाइड वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही
➡️ नियमों के विपरीत मॉडिफिकेशन कर चलाए जा रहे वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर तत्काल कार्यवाही एवं सीज की कार्रवाई की जाएगी।

ब्लैक स्पॉट्स का चिन्हीकरण एवं सुधार
➡️ जनपद में ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जाएगा जहां बार-बार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन ब्लैक स्पॉट्स पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक यातायात संकेतक, साइन बोर्ड एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे।

अधिकारियों की फील्ड में सक्रिय भागीदारी
➡️ अभियान की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी प्रतिदिन शाम के समय विभिन्न चेकिंग प्वाइंट्स पर स्वयं उपस्थित रहकर कार्यवाही की निगरानी करेंगे।

➡️ इस विशेष अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराना तथा आमजन के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा करना है।

पुलिस की अपील:
➡️ जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें।

*“सतर्कता ही सुरक्षा है — नियमों का पालन कर जीवन को सुरक्षित बनाएं।”* 🚔