समाजवादी पार्टी कार्यालय में नव निर्वाचित उप प्रधानों का सम्मान, जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान

खबरें शेयर करें

बाजपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय, बाजपुर में नव निर्वाचित उप प्रधानों के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने ग्राम चकरपुर के नव निर्वाचित उप प्रधान अंकित कश्यप तथा ग्राम मुंडिया पिस्तौर देहात के नव निर्वाचित उप प्रधान मो. जावेद का माला पहनाकर और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद यादव ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने नव निर्वाचित उप प्रधानों से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित कुमार, विधानसभा अध्यक्ष मो. आज़म, दीपक कुमार, दबीर रजा, उप प्रधान मो. जावेद, उप प्रधान अंकित कश्यप, सभासद सचिन गौतम, नरेंद्र पाल, जगदीश प्रसाद, नितिन दिवाकर, अभिषेक सागर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।