रुद्रपुर सांस्कृतिक मंच का प्रतिभा सम्मान समारोह कल

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। रुद्रपुर सांस्कृतिक मंच की ओर से 21 जुलाई को शहर के होटल सोनिया में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। जानकारी देते हुए अध्यक्ष अमित बांगा और महामंत्री मोहित बतरा ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य होंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक शिव अरोरा, नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा तथा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिया शर्मा करेंगी। अध्यक्ष अमित बांगा ने बताया कि समारोह का उद्देश्य प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना तथा प्रोत्साहित करना है। महामंत्री मोहित बत्रा और कोषाध्यक्ष रितेश मनोचा ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं।