श्री रामलीला कमेटी ने प्रथम निमंत्रण भगवान श्री गणेश जी को किया अर्पित

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। नगर की प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री रामलीला के शुभारंभ से पूर्व श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गाबा, महामंत्री सुशील गाबा सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रथम निमंत्रण विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी को अर्पित किया।

कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य श्रद्धाभाव के साथ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचे, जहां भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनके चरणों में श्री रामलीला का प्रथम निमंत्रण पत्र अर्पित किया गया। इस दौरान सभी ने प्रभु से आगामी श्री रामलीला मंचन के निर्विघ्न, भव्य एवं सफल आयोजन की कामना की।

कमेटी के अध्यक्ष मनोज गाबा ने कहा कि किसी भी शुभ एवं मांगलिक कार्य का प्रारंभ भगवान श्री गणेश जी के पूजन से करने की हमारी सनातन परंपरा रही है। इसी परंपरा का पालन करते हुए श्री रामलीला का पहला निमंत्रण गणपति बप्पा को समर्पित किया गया है।

कमेटी के महामंत्री सुशील गाबा ने प्रभु श्रीराम से नगरवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना करते की. श्री गाबा ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से श्री रामलीला में सपरिवार पहुंचकर प्रभु श्रीराम की लीलाओं का दर्शन करने की अपील की।

इस दौरान श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष महेश बब्बर ने श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारी को शाल औड़ाकर कर सम्मानित किया.

इस दौरान कमेटी कोषाध्यक्ष अमित गंभीर, समन्यव्यक राजेश छाबड़ा, ओम प्रकाश अरोड़ा, विजय अरोड़ा, विजय जग्गा, हरीश अरोड़ा संदीप धीर, विजय विरमानी, अमित चावला, रघुवीर अरोरा, जगदीश टंडन, महावीर आज़ाद, राकेश सुखीजा, अशोक गुम्बर, राज घई, आदि उपस्थित थे.