संदिग्ध हालातों में मिला ट्रक चालक का शव

खबरें शेयर करें
रुद्रपुर। अंबाला से मॉल लेकर रुद्रपुर आए ट्रक चालक का शव आज प्रातः संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैम्प कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक स्वामी से आवश्यक जानकारी ली और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भिजवाया। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैम्प कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि सिडकुल फूलसुँगा में एक ट्रक ड्राइवर बेहोशी की हालत में मिला है।
सूचना मिलने पर उप निरीक्षक महेश काण्डपाल व पंकज महर मौके पर पहुंचे। जहां न्यू गुरूनानक ट्रासपोर्ट सिडकुल रोड मे ट्रासपोर्ट स्वामी कुशप्रीत सिह पुत्र बलविन्दर सिह मौके पर मौजूद मिले। जिनके द्वारा बताया कि मृतक चालक रवि कुमार पुत्र शीशपाल निवासी घसीदपुर अम्बाला कुलदीप नगर हरियाणा अम्बाला से माल लेकर अपने वाहन संख्या डीएल-1एलएजे-9869 बंद बाडी केन्टर आयशर से 5 अप्रैल की प्रातः रूद्रपुर पहुँचा था।
कल साँय खाना खाने के उपरान्त सो गया। जिसके साथ नरेन्द्र शर्मा पुत्र कृष्ण गोपाल शर्मा निवासी डेरावसी पंजाब, अमित धारीवाल पुत्र रमेश धारीवाल निवासी जसमीत नगर थाना बलदेव नगर जिला अम्बाला हरियाणा व संदीप कुमार पुत्र चन्द्र वीर निवासी मनचौड़ा थाना अम्बाला केन्ट अम्बाला हरियाणा साथ मे ही एक हाल मे सो रहे थे। आज प्रातः को अन्य चालको द्वारा उठाया तो रवि कुमार नही उठ सका।
जिस पर 108 को मौके पर बुलाया। 108 कर्मियो द्वारा अवलोकन करने पर चालक का मृत होना पाया गया । जिस पर मृतक के जीजा विकास व ट्रासपोर्ट स्वामी सुशील कुमार को इस सम्बन्ध मे सूचना दी गयी। पुलिस ने मृतक रवि कुमार के शव का पंचायतनामा कर मोर्चरी भिजवाया गया ।