सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 18 जोड़े

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। लघु उद्योग व्यापार मंडल द्वारा फुटबॉल मैदान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नौवां सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे 18 वर वधू वैवाहिक बंधन में बंधे। सभी को अनेक संत महापुरुषों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े कई गणमान्य अतिथियों ने सुखमय वैवाहिक जीवन का आर्शीवाद दिया। वर वधू को आयोजकों द्वारा जन सहयोग से प्राप्त अनेकों घरेलू उपयोग के उपहार भी भेंट किए गए। इससे पूर्व गल्ला मंडी में सभी वरों को परिजनों द्वारा सेहरा बांधने की रस्म अदा की गई। जिसके बाद बैंड बाजे के साथ धूमधाम से बारात प्रारंभ हुई। जो भगत सिंह चौक, मुख्य बाजार, डीडी चौक, किच्छा बाईपास रोड, झील मोड़, ट्रांजिट कैंप मार्ग होते हुए आयोजन स्थल फुटबॉल मैदान पहुंची। जहां सभी वरों का रीति रिवाज के अनुसार उनके ससुराल पक्ष एवं गणमान्य अतिथियों के साथ आयोजकों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात वरमाला पहनाने की रस्म अदा की गई। जिसकेे बाद अनुज अग्रवाल की अगुवाई में गायत्री परिवार द्वारा मंत्रेचारण के साथ सभी वर वधूओं का विवाह संपन्न कराया गया।ि जन संत महापुरुषों एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े गणमान्य अतिथियों ने वर वधू को सुखमय दाम्पत्य वैवाहिक जीवन का आर्शीवाद दिया उनमें स्वामी शिवानन्द जी महाराज, श्री नारायण चौतन्य जी महाराज, श्री सोमानन्द जी महाराज, महंत अशोक नाथ जी, सर्व व्यवस्था प्रमुख भारत भूषण चुघ, मेयर विकास शर्मा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल आदि शामिल थे। वैवाहिक समारोह में भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। विवाह रस्म पूरी होने के बाद सायंकाल विदाई के समय सभी वर वधूओं को आयोजकों द्वारा जन सहयोग से प्राप्त अनेकों उपहार भी भेंट किए गए। संस्था के सर्व व्यवस्था प्रमुख भारत भूषण चुघ ने बताया कि लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप द्वारा प्रतिवर्ष ऐसे जोड़ों का विवाह कराया जाता है जिनके परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। सामूहिक विवाह में कई संस्थाओ ने अपना सहयोग दिया। जिनमें श्री खाटू धाम सेवा समिति ट्रांजिट कैंप, श्री बालाजी मंडल सेवा समिति, सुंदरकांड महिला मंडल आवास विकास, गायत्री परिवार, अग्रवाल महासभा, जिंदगी जिंदाबाद टीम, गायत्री परिवार, योगी सेना आदि शामिल है। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, विकास बंसल, जागृति ट्रस्ट के अमित राठौर, सुरेंद्र गुप्ता, गौरव दीक्षित, पूरन पाण्डे, अशोक कुमार, कमलदीप सोनकर, विकास आर्य, राज कोली, रागिनी, ममता त्रिपाठी, शिवकुमार शिबू, सनी पासवान, राजीव कुमार ने भी अपना सहयोग दिया। वहीं वधूओं का आकर्षक श्रंृगार करने में आशा ब्यूटी पार्लर की आशा व उनकी टीम में शामिल शीतल, सुमन, अन्नू, मोनिका व नेहा ने सहयोग प्रदान किया। व्यवस्था प्रमुख श्री चुघ, अध्यक्ष संजीव गुप्ता एवं सभी आयोजकों ने वर वधू के परिजनों को बधाई देते हुए इस सामूहिक विवाह में पहुंचने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यत्तफ़ किया।

इन जोड़ों का हुआ विवाह
लघु उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्र में जिन जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ उनमें आशीष कुमार का विवाह किरन से, अरूण कुमार का पूजा से, जितेन्द्र सिंह का क्रांति से, प्रदीप का मंसा से, अमन कुमार का प्रिम्मी देवल से, रवि कुमार का पार्वती से, अजय का राधा से, विशाल कुमार का संगीता से, नीरज का रीना से, विशाल का काजल से, सोनू कुमार का डॉली से, किशन पाल का प्रतिभा से, रोहित कुमार का नीरज से, शिवान शर्मा का नीलम से, नन्दकिशोर का शोभा से, रामसिंह का निक्की से, उमेश बाबू का गुड्डी से व सचिन कुमार का रोली से शुभ विवाह सम्पन्न हुआ।