
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण के वसंत विहार स्थित आवास पर देश के सी.पी. राधाकृष्णन ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के पिता पूर्व CM बीसी खण्डूड़ी के स्वास्थ्य का कुशल-क्षेम जाना और परिवार के प्रति आत्मीयता प्रकट की।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी ने इस अवसर पर कहा कि माननीय उपराष्ट्रपति जी का यह स्नेहपूर्ण व्यवहार, सादगी और संवेदनशीलता न केवल पारिवारिक मूल्यों को दर्शाता है, बल्कि सार्वजनिक जीवन की गरिमा और मानवीय पक्ष को भी उजागर करता है। उन्होंने उपराष्ट्रपति जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
इस भेंट को विशेष महत्व इसलिए भी प्राप्त हुआ क्योंकि उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन पूर्व में वित्तीय मामलों की संसदीय समिति में ऋतु खण्डूड़ी के पिता भुवन चंद्र खण्डूड़ी के सहयोगी रह चुके हैं, जिससे यह मुलाकात व्यक्तिगत और भावनात्मक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण रही। खण्डूड़ी बाजपेयी सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री रहे हैं। पौड़ी गढ़वाल से पांच बार लोकसभा सदस्य रहे.
इस अवसर पर उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। तीनों संवैधानिक पदों पर आसीन प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति ने इस भेंट को राजनीतिक के साथ-साथ मानवीय दृष्टि से भी खास बना दिया।
इस मुलाकात को राज्य के सार्वजनिक जीवन में आपसी सम्मान, संवेदनशीलता और लोकतांत्रिक मूल्यों का सुंदर उदाहरण माना जा रहा है।



