कौन हैं वो शख्स जिसे अभिनेत्री श्वेता महारा ने चुना अपना हमसफ़र, कैसे मैनेजर पर आया दिल

खबरें शेयर करें
कुमाऊंनी और भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री श्वेता महारा ने 1 मई 2026 को अपने मैनेजर और बिजनेस पार्टनर वेद शर्मा के साथ शादी रचा ली। यह विवाह दिल्ली में पारंपरिक कुमाऊंनी रीति रिवाजों के साथ निजी समारोह में संपन्न हुई, जिसमें दोनों और से करीबी लोग ही शामिल हुए। शादी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें श्वेता पारंपरिक कुमाऊंनी लुक में नजर आ रही हैं। रिसेप्शन में भी उन्होंने जमकर डांस किया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। श्वेता महारा एक जानी-मानी एक्ट्रेस, डांसर और व्लॉगर हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा सुपरहिट गानों में काम किया है। अपने शानदार डांस की वजह से उन्हें “भोजपुरी की करीना कपूर” भी कहा जाता है। उनकी पवन सिंह से भी अच्छी दोस्ती है, जो उनकी सगाई और शादी दोनों में शामिल हुए थे।
कौन हैं श्वेता महारा के पति वेद शर्मा –
श्वेता के पति वेद शर्मा पेशे से एंकर और इवेंट मैनेजर हैं। इसके अलावा वह एक सफल बिजनेसमैन भी हैं वेद फिटनेस जिम के साथ-साथ “ओम प्रोडक्शन हाउस” के मालिक हैं। लंबे समय से दोनों प्रोफेशनल तौर पर साथ काम कर रहे थे, शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती बनी, जो धीरे-धीरे प्यार और फिर शादी में बदल गई। दोनों की लव स्टोरी काफी फिल्मी मानी जाती है। वेद पहले श्वेता के मैनेजर बने, फिर बिजनेस पार्टनर और आखिरकार अब जीवनसाथी। इस कपल ने 2025 में सगाई की थी, जिसके बाद से ही फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
संघर्ष से निकलकर अपने सपनों को सच करने वाली श्वेता महारा की सफलता की कहानी काफी दिलचस्प है। शुरुआत में उन्होंने महज 1800 रुपए से भोजपुरी इंडस्ट्री में काम किया, जहां उन्होंने अपने डांस और एक्सप्रेशन से धीरे-धीरे पहचान बनानी शुरू की। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली श्वेता ने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। बचपन से कलाकार बनने का सपना देखने वाली श्वेता आज देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
असली पहचान उन्हें कुमाऊंनी गाने “क्रीम पौडरा” से मिली, जिसमें उनकी शानदार एक्टिंग और डांस ने उन्हें रातोंरात चर्चा में ला दिया। इस गाने ने उन्हें उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देशभर में लोकप्रिय बना दिया। संघर्ष के दिनों में छोटे-छोटे काम करने से लेकर आज करोड़ों की मालकिन बनने तक का उनका सफर मेहनत और लगन की मिसाल है। अब उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉय फ्रेंड वेद शर्मा के साथ शादी कर अपने नए जीवन की शुरुआत भी की है।