सम्मान के साथ विदाई: उत्कृष्ट सेवाओं के बाद तीन पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, एसपी ने किया सम्मानित

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। पुलिस लाइन रुद्रपुर में मंगलवार को आयोजित विदाई समारोह में लंबे समय तक कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवा देने वाले तीन पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर उत्तम सिंह ने अधिवर्षता एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले सहायक उप निरीक्षक (एम) अनूप राम, महिला कांस्टेबल दीपा जोशी तथा फायर सर्विस कुक दुलप सिंह को प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसपी ने सेवानिवृत्त कर्मियों की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके योगदान को पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायी बताया। ऊधम सिंह नगर पुलिस परिवार ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके दीर्घ एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।