15वीं राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप, जम्मू के लिए उत्तराखंड टीम रवाना

खबरें शेयर करें

रूद्रपुर। जम्मू के भगवती नगर स्थित इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिनांक 03 से 06 सितंबर, 2026 तक आयोजित होने वाली
15वीं राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने जा रही उत्तराखंड राज्य वोविनाम टीम को भाजपा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

श्री चुघ जी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि मुझे आशा है कि उत्तराखंड की टीम इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वोविनाम खेल आज तेजी से प्रदेश के खिलाड़ियों के बीच लोकप्रिय हो रहा है, इसका सम्पूर्ण श्रेय वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष ऋषि पाल भारती एवं उनकी टीम के अथक प्रयासों को जाता है जिन्होंने इस खेल को गांव-गांव तक पहुंचाया है।

श्री चुघ जी ने आगे कहा कि उत्तराखंड में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य जी के नेतृत्व में* खेलों के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं और हल्द्वानी में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना से खिलाड़ियों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

वोविनाम एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषि पाल भारती ने बताया कि यह चैंपियनशिप वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व एवं जम्मू-कश्मीर वोविनाम एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से 1000 से अधिक खिलाड़ी सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन नवंबर में कंबोडिया में होने वाली एशियन वोविनाम चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में किया जाएगा।

संस्था के उपाध्यक्ष एवं तकनीकी निदेशक देवेन्द्र रावत ने बताया कि उत्तराखंड टीम में 93 खिलाड़ी एवं 17 रेफरी परीक्षा हेतु सहित कुल 110 सदस्य शामिल हैं, जिसके हेड कोच श्री ऋषि पाल भारती एवं श्री विश्वकेतु वैद्य हैं।

इस अवसर पर महासचिव विनोद लखेड़ा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उत्तराखंड वोविनाम टीम शानदार प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाएगी।

इस मौके पर अमित चौधरी, गंगा मेहरा, रूनू शर्मा, विक्रम कुमार, अपूर्व मनोहर सिंह, नरेन्द्र सिंह, मयंक श्रीवास्तव, विक्रम सिंह, क्षितिज सिंह, गुलशन कुमार, यतेन्द्र कुमार, मुकेश यादव, वसीम खान, जॉनी हीराम तिग्गा, हिमा भट्ट, केदार दत्त सहित अनेक अभिभावक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।