SIR को लेकर प्रशासन अलर्ट, राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, दिए अहम निर्देश

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी ने बताया कि 31 अगस्त तक नोटिस, दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाना है। उन्होंने राजनीतिक दलों से SIR कार्य में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण नियमित प्रक्रिया है, इसलिए किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है। बैठक में भाजपा, कांग्रेस, बसपा और आप के प्रतिनिधि मौजूद रहे।