
रुद्रपुर। उप संभागीय परिवहन कार्यालय रुद्रपुर में UK 06 BS सीरीज के फैंसी नंबरों की नीलामी में विभाग को ₹16.01 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। कुल 38 उपलब्ध नंबरों में से 21 नंबरों पर बोली लगी। 0001 नंबर ₹5.51 लाख में सबसे महंगा नीलाम हुआ। इसके अलावा 0003 नंबर ₹2.21 लाख, 0008 ₹1.58 लाख और 0005 नंबर ₹1.35 लाख में नीलाम हुआ। शेष नंबरों के लिए 16 अगस्त से दोबारा नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी।



