रुद्रपुर: आदर्श इंद्रा बंगाली कालोनी में बंगाली समाज ने फूंका कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। लगातार दूसरे दिन भी बंगाली समाज में दिखा भारी आक्रोश, आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी में प्राइमरी स्कूल के निकट बंगाली समाज के लोगों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाकर विरोध जाता।

इस दौरान वार्ड.35 पार्षद पति गोविन्द राय ने कहा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की राजनैतिक गतिविधि संचालित करने वाले पेज से जिस प्रकार बंगाली समाज को बांग्लादेशी घुसपैठिये और उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर में बंगाली समाज के बसने को डेमोग्राफी चेंज करार दिया,यह घोर निंदनीय और शर्मनाक है।
गोविन्द राय बोले बंगाली समाज जो ऊधम सिंह नगर में एक जोड़ी कपड़ो में खाली हाथ आया और अपने खून पसीने से अपने मेहनत परिश्रम से स्वयं को खड़ा किया और तराई के विकास में अपनी भूमिका निभाई मगर कांग्रेस पार्टी जो कभी बंगाली समाज की हितेषी नहीं रही उसके यह बयान से बंगाली समाज काफ़ी आहत है। कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं द्वारा देश को सदैव बाटने की राजनीति की गई है और उनका यह सोशल मीडिया पर प्रसारित बयान उनकी छोटी मानसिकता को दर्शाता है।
गणेश गोदियाल को इस शर्मनाक करतूत के लिए बंगाली समाज से माफी मांगनी चाहिए, बंगाली समाज इसको लेकर शांत नहीं बैठेगा अगर माफी नहीं मांगते कांग्रेस पार्टी और उसके प्रदेश अध्यक्ष को सबक सिखाने का काम हम करेंगे।
उन्होंने कहा हमारा यह विरोध प्रदर्शन आगे भी जगह-जगह सड़क चौराहा पर इसी प्रकार जारी रहेगा उधम सिंह नगर में बंगाली समाज काफी बड़ी संख्या में निवास करते हैं उनके प्रति इस प्रकार की सोच रखना यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी को बंगाली समाज की कभी जरूरत नहीं रही उन्होंने बंगाली समाज को मात्र वोट बैंक के रूप में देखा मगर बंगाली समाज को हल्के में ना ले एस गौर अपमान का सबक आने वाले समय में जरूर सिखाएगा।

इस दौरान गणेश सरकार, सरोज राय, रोबिन, सुभाष सरकार, प्रकाश अधिकारी, सुमित मंडल, कौशल मंडल, सुरजीत, बंटी मंडल, सुबीर दास, कालीपद सरकार, शंकर मंडल आदि लोग मौजूद रहें।