
बाजपुर। अवैध मादक पदार्थों एवं कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बाजपुर क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की।
संयुक्त आबकारी आयुक्त श्री K.K. काण्डपाल के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर एवं जनपदीय प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर सघन दबिश अभियान चलाया।
टीम ने नंदपुर घाट, नंदपुर के संदिग्ध घरों, कौशलपुर, राजपुर फतेहगंज तथा रामचंद्रपुर में छापेमारी की। अभियान के दौरान उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत एक ज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया तथा 8 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब और मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त कार्रवाई में उप आबकारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज, आबकारी सिपाही राखी, वंदना, अर्चना यादव एवं रेनुका बोरा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



