
कुमार ऑटोव्हील्स रुद्रपुर में नई Mahindra Scorpio-N की भव्य लॉन्चिंग
रुद्रपुर। किच्छा बाईपास रोड स्थित कुमार ऑटोव्हील्स प्रा. लि. में बुधवार, 19 अगस्त 2026 को Mahindra & Mahindra की लोकप्रिय SUV Scorpio-N के नए अवतार की भव्य लॉन्चिंग की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधम सिंह नगर आईपीएस अजय गणपति रहे। कंपनी के सीएमडी शिव कुमार अग्रवाल सहित अग्रवाल परिवार के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर नए मॉडल का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में कंपनी के महाप्रबंधक सेल्स ने नई Scorpio-N के एडवांस फीचर्स, तकनीक, सुरक्षा और परफॉर्मेंस की जानकारी ग्राहकों एवं उपस्थित लोगों को दी। उन्होंने बताया कि नए मॉडल में Panoramic Skyroof™, 540° Surround View System, Blind View Monitor, R18 Diamond Cut Alloy Wheels और अपडेटेड IP Centre Facia जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
नई Scorpio-N में 31.24 सेमी Floating HD Touchscreen Infotainment System और 26.03 सेमी HD Digital Instrument Cluster के साथ फ्रंट रो में 65W USB Type-C Fast Charging Port भी दिया गया है। ऑफ-रोड और एडवेंचर ड्राइविंग को ध्यान में रखते हुए Adventure Statistics में Engine Performance, Roll & Pitch, Compass, Altimeter और G-Force जैसी जानकारियां उपलब्ध हैं।
कंपनी के अनुसार वर्ष 2022 में लॉन्च होने के बाद से Scorpio-N की 3.80 लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। SUV में G20 TGDi mStallion और D22 mHawk इंजन के साथ RWD और 4WD विकल्प उपलब्ध हैं। Level 2 ADAS, 12-Speaker SONY Audio System, Ventilated Seats, Auto-Dimming IRVM और Powered Driver Seat जैसे फीचर्स इसे और खास बनाते हैं।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि राजेश सिंघल और नितिन भी मौजूद रहे। दोनों ने महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहन से कश्मीर से कन्याकुमारी तक करीब 4,000 किलोमीटर की यात्रा 57 घंटे में पूरी कर अपना नाम India Book of Records में दर्ज कराया है। कुमार ऑटोव्हील्स के निदेशकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कंपनी के निदेशकों ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, परफॉर्मेंस और सर्विस उपलब्ध कराने में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाता। इसी प्रतिबद्धता के चलते कुमार ऑटोव्हील्स को देश के प्रमुख डीलर्स में स्थान मिला है। उन्होंने महिंद्रा वाहनों के रखरखाव और भविष्य में आने वाले नए सेगमेंट की भी जानकारी साझा की।
कुमार ऑटोव्हील्स के महाप्रबंधक सेल्स ने बताया कि नई Mahindra Scorpio-N अब रुद्रपुर के अधिकृत कुमार ऑटोव्हील्स शोरूम में उपलब्ध है। कार्यक्रम में महिंद्रा कंपनी के अधिकारी, शोरूम कर्मचारी, इंश्योरेंस एवं फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।


