
रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार को उस समय गहरा आघात पहुंचा, जब कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात आरक्षी स्व. श्री भुवन चंद्र आर्या का ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
स्व. भुवन चंद्र आर्या मूल रूप से हल्द्वानी निवासी थे। उन्होंने वर्ष 2009 में पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती होकर अपनी सेवाएं शुरू की थीं। वर्तमान में वह कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात थे।
उनके आकस्मिक निधन पर ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस परिवार ने कहा कि उनका निधन विभाग और परिजनों के लिए अपूरणीय क्षति है।
ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार ने शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य, साहस और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


