
रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच के वार्षिक उत्सव एवं पटेल जयंती सम्मान समारोह में पहुंचे पूरे भारतवर्ष के कुर्मी जनप्रतिनिधियों ने केपी गंगवार को कुर्मी रत्न भारत से सम्मानित किया कार्यक्रम में बोलते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालकुमार पटेल ने कहा कि संघर्ष करते हुए अपने आप को स्थापित करने वाले भाईचारा एकता मंच के अध्यक्ष केपी गंगवार के साथ पूरे भारतवर्ष के 56 कुर्मी संगठन खड़े हैं और यदि अब किसी स्तर पर के पी गंगवार का उत्पीड़न किया जाता है तो हर संगठन अपने-अपने स्तर से केपी गंगवार का सहयोग करेगा। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे तमाम लोगों क़ो स्मृति चिन्ह सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंची कुर्मी कुलगुरु मां भारती डॉक्टर रेखा गुर्जर ने कुर्मी संगठनों के आपस में मनमुटाव की भावना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि पूरे भारतवर्ष के 56 कुर्मी संगठनों ने के पी गंगवार को कुर्मी रत्न के लिए चुना है तो उत्तराखंड के सभी कुर्मियों के लिए यह गर्व की बात है कार्यक्रम को महाराष्ट्र से पहुंचे कुर्मी नेता एम सी पाटिल, के अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, फिल्म एक्टर राजश्री वर्मा, कथावाचक एवं ज्योतिष आचार्य देवी सरस्वती सौम्या सचान, आचार्य निरंजन दास कुर्मी मध्य प्रदेश,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पीलीभीत क्षत्रिय कुर्मी महासभा के अध्यक्ष जंग बहादुर पटेल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य,वरिष्ठ भाजपा नेता राम प्रकाश गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में पहुंचे सभी महिला कार्यकर्ताओं को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया तथा भाईचारा एकता मंच के प्रमुख पदाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अवतार सिंह बिष्ट ने किया तथा कार्यक्रम के अध्यक्षता संगठन की संयोजक काजल गंगवार द्वारा की गई कार्यक्रम में मंच के सहयोग के रूप में मुकेश कुमार गंगवार,रामपाल धनकर,महेंद्र पाल मौर्या, ओमप्रकाश गंगवार, स्वामी आधार श्रीवास्तव आदि ने अपना सहयोग दिया कार्यक्रम में भाईचारा एकता मंच के हजारों पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद रहे।



