सूरजमल कालेज में आईएनसी मान्यता की मांग को लेकर नर्सिंग छात्रें का प्रदर्शन

खबरें शेयर करें

विश्वविद्यालय से एसडीएम कार्यालय तक निकाला मार्च, ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
किच्छा । सूरजमल अग्रवाल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के नर्सिंग छात्रें ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल की मान्यता दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्रें ने विश्वविद्यालय परिसर से जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च किया और वहां धरना देकर शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान छात्रें ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। छात्रें का कहना है कि विश्वविद्यालय के लिए आईएनसी की मान्यता का मामला लंबे समय से लंबित है, जिससे उनके भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई बार मांग उठाने और आंदोलन करने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र छात्रएं विश्वविद्यालय से पैदल मार्च करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। धरना प्रदर्शन के दौरान छात्रें ने हाथों में तख्तियां लेकर शीघ्र आईएनसी मान्यता दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मान्यता में हो रही देरी का सीधा असर उनकी पढ़ाई, परीक्षाओं और भविष्य पर पड़ रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो हजारों छात्रें का भविष्य प्रभावित हो सकता है। छात्रें ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से शासन और संबंधित विभाग को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि विश्वविद्यालय को शीघ्र इंडियन नर्सिंग काउंसिल की मान्यता दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि छात्रें की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित न हों और उनका भविष्य सुरक्षित रह सके। प्रदर्शनकारी छात्रें ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और आईएनसी मान्यता मिलने तक जारी रहेगा। धरना स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रें से वार्ता कर उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रें ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र छात्रएं मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई तथा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।