बड़ी खबर : कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति बने प्रो० सतपाल सिंह बिष्ट

खबरें शेयर करें

नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के नए कुलपति के नाम की घोषणा हो गयी है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का नया कुलपति नियुक्त किया है। इस आशय के आदेश जारी हो गए हैं। कुलाधिपति राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट कहा गया है कि एतद्वारा, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति के पद के कार्य दायित्वों हेतु अन्तरिम व्यवस्था सम्बन्धी पूर्व निर्गत आदेश संख्या 33216/जी० एस० (शिक्षा)/C3-7(VI)/2025, दिनांक 31 अगस्त, 2026 को अतिक्रमित करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 (यथाप्रवृत्त उत्तराखण्ड राज्य) की धारा-12 की उपधारा (1) के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों के अधीन प्रो० सतपाल सिंह बिष्ट को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा अग्रेत्तर आदेश, जो भी पहले हो, तक के लिए कुमांऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल का कुलपति नियुक्त किया जाता है।