
किच्छा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार और अंतरराज्यीय तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किच्छा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 16 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बंदिया क्षेत्र स्थित सरदारों वाली गली में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में विरेंद्र (32 वर्ष) पुत्र स्व. कुलवंत सिंह निवासी वार्ड नंबर-5, सरदारों वाली गली, बंदिया, किच्छा तथा जसवीर कौर (50 वर्ष) पत्नी स्व. सतीश कुमार निवासी वार्ड नंबर-5, सरदारों वाली गली, बंदिया, किच्छा शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से 594 प्रतिबंधित BUPRENORPHINE AND NALOXONE टैबलेट्स एवं ₹35,300 नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली किच्छा में NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दीपक जोशी, कांस्टेबल देवराज, कांस्टेबल हरेंद्र धामी एवं महिला कांस्टेबल रेखा आर्य।



