महेशपुर में कांग्रेस को मिली मजबूती, सैकड़ों युवाओं और ग्रामीणों ने ग्रहण की सदस्यता

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। ग्राम महेशपुर में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की मौजूदगी में आकाश बाठला और अंकित बाठला के संयुक्त प्रयास से बड़ी संख्या में युवाओं व ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक ठुकराल ने कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की विचारधारा के साथ क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ठुकराल ने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की उपेक्षा से जनता में नाराजगी है और लोग अब कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान नवागत कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।