रुद्रपुर में UK06 BS सीरीज की जबरदस्त डिमांड, 4 दिन में 282 वीआईपी नंबर बुक; परिवहन विभाग को ₹9.58 लाख की आय

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। परिवहन विभाग रुद्रपुर द्वारा 1 अगस्त से निजी वाहनों के लिए नई UK06 BS सीरीज जारी किए जाने के बाद वाहन स्वामियों में पसंदीदा नंबरों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नई सीरीज खुलते ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई, जहां फिलहाल ‘पहले बुक कराओ, पहले पाओ’ के आधार पर नंबर आवंटित किए जा रहे हैं।

विभाग के अनुसार, 1 अगस्त से अब तक 282 वाहन नंबर बुक किए जा चुके हैं, जिससे परिवहन विभाग को 9 लाख 58 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

इसके अलावा 0001 से 0009, 1111, 2222 समेत 38 फैंसी नंबरों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इन नंबरों के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत बोली लगाई जाएगी। इच्छुक वाहन स्वामी निर्धारित धनराशि का ड्राफ्ट परिवहन कार्यालय में जमा कर बोली प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।