
रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला सभागार में बैठक हुई। तय कार्यक्रम के अनुसार सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में सुबह 9 बजे, कलेक्ट्रेट में 9:30 बजे और पुलिस लाइन में 10 बजे ध्वजारोहण होगा। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
शहर व सरकारी-ऐतिहासिक भवनों को 14 और 15 अगस्त की शाम रोशन किया जाएगा। स्कूलों में भाषण, निबंध, पेंटिंग, गायन व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। नगर निकायों को स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और महापुरुषों की प्रतिमाओं के रंग-रोगन के निर्देश दिए गए हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा, देशभक्ति कार्यक्रम और ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण भी कराया जाएगा।



