डीपीएस में नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का आगाज, डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, 22 राज्यों के 1500 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। डीपीएस में शनिवार को आयोजित नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन जिले और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने फेंसिंग जैसे खेल को बढ़ावा देने के लिए डीपीएस परिवार की पहल की सराहना की।
जिलाधिकारी ने कहा कि जमीनी स्तर पर आयोजित होने वाली ऐसी प्रतियोगिताओं से ही देश को भविष्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ी और मेडलिस्ट मिलते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा भी फेंसिंग के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। फेंसिंग एसोसिएशन के निरंतर प्रयासों से भारतीय खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी बढ़ी है और खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में 22 राज्यों के करीब 1500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजन से जुड़े लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डीपीएस के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, पवन अग्रवाल, अशोक बंसल, राजेंद्र श्रीधर, दमन ग्रोवर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।