रुद्रपुर में 20 रुपये के लिए किराना दुकान पर बवाल, जांच में जुटी पुलिस

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर: किराना दुकान स्वामी को उधार का रुपया मांगना महंगा पड़ गया। आरोप है कि उधार लेने वाला अपने साथियों के साथ दुकान में घुस आया और दुकानदार से अभद्रता की। बाद में कुछ लोगों के बीच बचाव करने के बाद आरोपित चले गए। पीड़ित दुकान स्वामी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

ट्रांजिट कैंप बालाजी पुरम तीनपानी निवासी मनोहर की मोहल्ले में ही किराने की दुकान है। मनोहर के अनुसार पास में ही रहने वाला एक युवक अक्सर उसके यहां से सामान उधार ले जाता था। शनिवार सुबह जब वह उसकी दुकान में आया तो उसने उधार के रुपये वापस मांगे। जिसके कुछ देर बाद युवक के पिता आए और रुपये दे दिए, जिसमें 20 रुपये का अंतर आ गया था। इसी बात काे लेकर युवक अपने साथियों के साथ दुकान में घुस आया और उससे अभद्रता करते हुए गालीगलौज करने लगा। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और बीच बचाव किया। जिसके बाद आरोपित युवक धमकी देकर चले गए। मनोहर ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।