किच्छा-सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी, DM-SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

खबरें शेयर करें

किच्छा। नगर निकाय किच्छा एवं सिरौलीकलां की बुधवार को होने वाली मतगणना को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतगणना से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने मतगणना प्रक्रिया निर्धारित समय पर शुरू कराने तथा सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश, कार्मिकों की तैनाती सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आरओ हिमांशु काफलटिया, आरओ संजय छिमवाल, एसडीएम ऋचा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।