रुद्रपुर: राहुल गांधी ने अपने नन्हे ‘दोस्त’ इकनूर को लगाया फोन, फिर विश किया बर्थडे और दिल्ली आने का दिया न्योता

खबरें शेयर करें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी इकनूर से फोन पर बात की.ढाई साल पहले कक्षा 6 में पढ़ने वाले इकनूर और राहुल गांधी की मुलाकात अमृतसर के गोल्डन टेंपल में हुई थी. इसके बाद करीब 2 घंटे तक राहुल गांधी के साथ इकनूर ने गुरु घर मे सेवा की थी. फिर राहुल ने इकनूर का नंबर लिया था. ढाई साल बाद आज राहुल ने इकनूर के जन्मदिन पर उसे फोन करके बधाई दी और दिल्ली आने का न्योता भी दिया.