
खटीमा। आगामी 4 अक्टूबर 2026 को खटीमा में आयोजित होने वाले VVIP कार्यक्रम के मद्देनजर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
SSP ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में यातायात संचालन, रूट डायवर्जन, पार्किंग, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को पूर्ण सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने तथा सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने VVIP कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया।





