SEWS AGM 2026: ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प के साथ उद्योग जगत ने दिखाई एकजुटता, गजेन्द्र सिंह बने नए अध्यक्ष

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। SIDCUL Entrepreneur Welfare Society (SEWS) की वार्षिक आम सभा (AGM 2026) का आयोजन रुद्रपुर स्थित वीनस होटल में भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस वर्ष की थीम “Empowering Industries for Viksit Bharat 2047” रही, जिसमें उत्तराखंड के औद्योगिक विकास, निवेश, कौशल विकास और उद्योग-प्रशासन के बेहतर समन्वय पर व्यापक मंथन किया गया।

कार्यक्रम में सिडकुल पंतनगर एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित कंपनियों के प्लांट हेड, एचआर हेड, उद्योग प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। सभा का उद्देश्य उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाना, रोजगार एवं निवेश को प्रोत्साहित करना तथा औद्योगिक समस्याओं के समाधान के लिए साझा मंच उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता SEWS के अध्यक्ष श्री श्रीकर सिन्हा ने की। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत 2047” का लक्ष्य उद्योग, प्रशासन और समाज के सामूहिक सहयोग से ही साकार होगा।

इस दौरान SEWS के संस्थापक अजय तिवारी, संजय सिंघल और श्री माहेश्वरी ने संगठन की अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सदस्य उद्योगों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

AGM में श्री गजेन्द्र सिंह का SEWS के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में स्वागत किया गया। सभी सदस्य उद्योगों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन उद्योगों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने कहा कि SEWS उद्योगों की आवाज़ बनकर कार्य करता रहेगा तथा निवेश, कौशल विकास, औद्योगिक सुरक्षा, नवाचार और सदस्य उद्योगों के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा।

बैठक में महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष जोर दिया गया। ललिता जोशी, कुलविंदर कौर, मुक्ता टंडन सहित महिला टीम के योगदान की सराहना करते हुए उद्योगों में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने पर बल दिया गया।

सभा में औद्योगिक विकास, श्रमिक कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, निवेश प्रोत्साहन और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी सदस्य उद्योगों ने “Empowering Industries for Viksit Bharat 2047” के संकल्प को साकार करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

SEWS AGM 2026 ने एक बार फिर उत्तराखंड के औद्योगिक विकास, सहयोग और सामूहिक नेतृत्व के लिए संगठन की मजबूत भूमिका को रेखांकित किया।