26 मार्च से लगेगा अटरिया मेला, तैयारियों में जुटे मन्दिर कमेटी के पदाधिकारी

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। सुप्रसिद्ध अटरिया मेले का शुभारंभ 26 मार्च से किया जा रहे है इसी दिन माँ अटरिया का डोला प्रातः 10 बजे रम्पुरा से जगतपुरा अटरिया मंदिर को प्रस्थान करेगा वही उसके उपरांत अटरिया मेला का आरंभ हो जाएगा।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में श्री अटरिया देवी वेष्णो धर्म सभा(रजि.) की अध्यक्ष/महंत पुष्पा देवी ने बताया कि अटरिया मेले का शुभारंभ 26 मार्च से 15 अप्रैल तक किया जाएगा और भव्य तरीके से गाजे बाजे के साथ मां अटरिया का डोला रम्पुरा से जगतपुरा स्थित मंदिर लाया जायेगा उसके उपरांत अटरिया मेले का शुभारंभ हो जाएगा, वही माता पुष्पा देवी ने बताया कि मेले को लेकर सभी तैयारी की जा रही है।