
हरिद्वार,पुलिस मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, सड़कों एवं ढाबों में बैठकर खुलेआम शराब पीने व हुड़दंग करने वाले कुल 29 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।



