
किच्छा। किच्छा एवं सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव के दौरान मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा है। पत्र में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट से जुड़े सामने आए वीडियो और समाचारों का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच तथा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। कांग्रेस ने चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने और मतदाताओं, प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।




