स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर SSP अजय गणपति सख्त, खुद मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

खबरें शेयर करें

किच्छा। किच्छा एवं सिरौलीकलां नगर पालिका निर्वाचन के दौरान स्ट्रांग रूम के बाहर हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए SSP अजय गणपति स्वयं किच्छा स्ट्रांग रूम पहुंचे। उन्होंने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

SSP ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने, हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।

फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है। स्ट्रांग रूम के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

SSP अजय गणपति ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने या निर्वाचन प्रक्रिया में व्यवधान डालने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।