
रुद्रपुर। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा का जनसेवा अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को विधायक कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन एवं मुख्यमंत्री राहत कोष सहायता चेक वितरण कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 160 जरूरतमंद लाभार्थियों को कुल ₹31 लाख की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। यह सहायता कन्या विवाह, गंभीर बीमारी के उपचार तथा आकस्मिक मृत्यु के बाद मृतक आश्रित परिवारों को प्रदान की गई।
सुबह से ही विधायक कार्यालय में क्षेत्रवासियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, नाली, सफाई, जलभराव समेत विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने कई मामलों में मौके से ही संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर समाधान की दिशा में कार्रवाई के निर्देश दिए।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि जनता दर्शन केवल समस्याएं सुनने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधे संवाद का माध्यम है। उनका प्रयास है कि क्षेत्र का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आर्थिक संकट या मूलभूत समस्याओं के कारण खुद को असहाय महसूस न करे।
उन्होंने कहा कि बीमारी, बेटी के विवाह या परिवार के कमाऊ सदस्य की आकस्मिक मृत्यु जैसी कठिन परिस्थितियों में मुख्यमंत्री राहत कोष की आर्थिक सहायता जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा संबल बन रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में जगतपुरा, रमपुरा, शिवनगर, सिंह कॉलोनी, मालिक कॉलोनी, राजा कॉलोनी, खेड़ा, दूधिया नगर, प्रीत विहार, सुभाष कॉलोनी, जाफरपुर, सम्पतपुर, आनंदखेड़ा, मोतीपुर, बारिराई, किरतपुर, आजाद नगर और अमरपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे।
इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, भाजपा नेता वेद ठुकराल, इंद्रपाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, जगदीश विश्वास, पार्षद एमपी मौर्य, राजेंद्र राठौर, कैलाश राठौर, मंडल महामंत्री राधेश शर्मा, जीतेन्द्र संधू, आनंदखेड़ा प्रधान राजकुमार, बीडीसी मुकेश कुमार, आयुष चिलाना, रमेश कन्याल, ममता श्रीवास्तव, केके दास, भीमसेन गुप्ता, रमेश पाल, राज कोली, महेश कोली, महेंद्र आर्य, मुकेश रजोरिया, बिट्टू चौहान, गुरमीत सिंह, बाबूराम, राजीव शुक्ला, मयंक कक्कड़, मनोज मदान, रवि दिवाकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



