
बाजपुर। रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा के ‘कटमुल्ले’ वाले बयान को लेकर आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने मुंडिया तिराहे पर उनका पुतला फूंक कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की।
प्रमुख समाजसेवी जैदी खान ने कहा कि रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोड़ा द्वारा मुस्लिम समाज को ‘कटमुल्ले’ कहकर अपमानित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसएसपी अजय गणपति द्वारा विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि मौलाना द्वारा दिए गए भाषण पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि देश का कानून सबके लिए एक है और एकतरफा कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। एसएसपी अजय गणपति को विधायक शिव अरोड़ा के खिलाफ भी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।
इस मौके पर साबिर हुसैन, बब्बू सैफी, सादिक हुसैन, आसिफ खान, उस्मान अली, जावेद अली, हाजी परवेज, कौसर अली, सरवर अली, अजमल, फरमान सैफी, तालिब खान और नाजिम अंसारी आदि मौजूद रहे।


