बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिन हल्द्वानी मे,देखें मिनट 2 मिनट शेड्यूल

खबरें शेयर करें
भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति 9 और 10 सितंबर को, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत दिग्गज जुटेंगे
रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 9 और 10 सितंबर को आयोजित होगी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केंद्रीय मंत्री एवं सांसदों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कार्यसमिति के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव, विकसित उत्तराखंड संकल्प प्रस्ताव, प्रदेश संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन होगा। इसके साथ ही युवा संवाद, पूर्व सैनिक-अर्द्धसैनिक सम्मेलन और पंजाबी गौरव सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे।
पहले दिन 9 सितंबर का कार्यक्रम
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10.30 बजे होगी। 10.30 से 10.45 बजे तक दीप प्रज्ज्वलन, वंदेमातरम और स्वागत होगा। 10.45 से 11 बजे तक अध्यक्षीय उद्बोधन होगा, जबकि 11 से 11.15 बजे तक पार्टी गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी।
11.15 से 12.30 बजे तक प्रथम सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल प्रस्तावक होंगे। सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह और कैबिनेट मंत्री एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक प्रस्ताव के अनुमोदक होंगे। इसके बाद प्रस्ताव का पारण किया जाएगा। 12.10 से 12.30 बजे तक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड सह प्रभारी रेखा वर्मा का उद्बोधन होगा।
द्वितीय सत्र में 12.30 से 1.40 बजे तक विकसित उत्तराखंड संकल्प प्रस्ताव द्वितीय पर चर्चा होगी। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा प्रस्तावक होंगे। सांसद अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा अनुमोदक होंगे। प्रस्ताव पारित होने के बाद उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का उद्बोधन होगा। 1.40 से 1.50 बजे तक शोक प्रस्ताव रखा जाएगा।
1.50 से 3 बजे तक भोजन का समय रहेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे कार्यसमिति को संबोधित
दोपहर 3 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का आगमन होगा। 3.00 से 3.05 बजे तक उनका स्वागत किया जाएगा। 3.05 से 3.15 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अध्यक्षीय टिप्पणी करेंगे।
3.15 से 3.30 बजे तक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का संबोधन होगा। इसके बाद 3.30 से 4 बजे तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यसमिति को संबोधित करेंगे।
4 से 4.45 बजे तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का संबोधन होगा। 4.45 से 4.50 बजे तक नैनीताल जिला भाजपा अध्यक्ष प्रताप बिष्ट धन्यवाद ज्ञापन करेंगे। 4.50 से 5 बजे तक समापन एवं राष्ट्रगान होगा। इसके बाद शाम 5 बजे होटल अमरदीप में आगमन एवं चाय का कार्यक्रम रहेगा।
प्रदेश पदाधिकारी बैठक
5.05 से 5.10 बजे तक स्वागत एवं पुष्पांजलि होगी। 5.10 से 5.25 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट संबोधित करेंगे। 5.25 से 6.15 बजे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। 6.15 से 6.30 बजे तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन होगा। 6.30 से 7 बजे तक समय आरक्षित रखा गया है।
रात में कोर कमेटी की बैठक
शाम 7 बजे से प्रदेश कोर कमेटी की बैठक होगी। इसमें पुष्पांजलि के बाद 7 से 7.15 बजे तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, 7.15 से 7.45 बजे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तथा 7.45 से 9 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में बैठक चलेगी। रात 9 बजे रात्रिभोज होगा।
दूसरे दिन 10 सितंबर को युवा संवाद से शुरुआत
दूसरे दिन सुबह 9 से 9.45 बजे तक मंदिर दर्शन का कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद 9.45 से 10 बजे तक होटल अमरदीप वापसी और 10 से 10.30 बजे तक जलपान होगा।
इसके बाद सुबह 10.30 बजे से युवा संवाद आयोजित किया जाएगा। 10.30 से 10.40 बजे तक दीप प्रज्ज्वलन, वंदेमातरम एवं स्वागत होगा। 10.40 से 10.50 बजे तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संबोधित करेंगे। 10.50 से 11.30 बजे तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन युवाओं से संवाद करेंगे। 11.30 बजे धन्यवाद प्रस्ताव होगा।
शहीद स्मारक और पूर्व सैनिक-अर्द्धसैनिक सम्मेलन
11.55 से 12 बजे तक पंत पार्क और 12 से 12.05 बजे तक शहीद स्मारक का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद 12.15 से 1.30 बजे तक वाटिका बैंकट हॉल में गौरव सेनानी मिलन समारोह आयोजित होगा, जिसमें पूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक शामिल होंगे।
1.30 से 2 बजे तक आर्क होटल एंड रिजॉर्ट, रुद्रपुर पहुंचने का कार्यक्रम रहेगा। 2 से 2.30 बजे तक भोजन होगा।
पंजाबी गौरव सम्मेलन से होगा समापन
दोपहर 2.30 से 3.40 बजे तक पंजाबी गौरव सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 3.40 से 3.55 बजे तक आर्क होटल एंड रिजॉर्ट, रुद्रपुर वापसी होगी। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंत में शाम 4 बजे पंतनगर एयरपोर्ट से प्रस्थान का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
भाजपा की इस विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति को आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, राजनीतिक प्रस्ताव और विकसित उत्तराखंड के संकल्प के साथ आगामी कार्यक्रमों की दिशा पर भी चर्चा होने की संभावना है।