
रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा नेत्री एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर राष्ट्रध्वज फहराया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
श्रीमती शर्मा ने सुबह करीब 6 बजे से शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं पूर्व प्रधानमंत्रियों की प्रतिमाओं पर पहुंचकर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। उन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इसके बाद श्रीमती शर्मा कुष्ठ रोगी आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने कुष्ठ रोगियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रहने वाले लोगों से मुलाकात कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कुष्ठ रोगियों के बच्चों को गोद में उठाकर स्नेह और अपनत्व का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देना चाहिए।


