PM मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, 4399 दिन पूरे होने पर भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने की पूजा-अर्चना, पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4399 दिन तक देश के प्रधानमंत्री रहने के साथ नया रिकॉर्ड स्थापित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
भारत भूषण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम स्वनिधि योजना और मेक इन इंडिया जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं दी हैं, जिनका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है।
चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है, वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नकल विरोधी कानून, महिला आरक्षण, लखपति दीदी योजना, होम स्टे योजना, चारधाम ऑल वेदर रोड, रोपवे परियोजनाओं और स्वरोजगार योजनाओं जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है, जिसके चलते जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और देश के निरंतर विकास की कामना की।
इस अवसर पर संदीप वर्मा, पवन थापा, अमित गौड़, ललित गोयल, पूरन पांडे, महेश ठाकुर, संदीप सिंह, अभय गौड़, नरेश रस्तोगी, राम प्रसाद, अजय टम्टा, जयप्रकाश, कैलाश सिंह, अभय चौहान, मुन्नी देवी, ममता देवी, गीता, उर्मिला, शीला सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।