
10 सितंबर को अर्क होटल में होगा भव्य सम्मेलन, विधायक शिव अरोरा ने बिंदुखेड़ा, अमरपुर, रतनपुरी व अलखदेवी में बैठकें कर लोगों से की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
रुद्रपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम रुद्रपुर आगमन को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए रुद्रपुर शहर सज चुका है और उनके भव्य स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 10 सितंबर को अर्क होटल में आयोजित होने वाले पंजाबी गौरव सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं पूरी ताकत से जुटे हुए हैं।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने विधानसभा क्षेत्र के बिंदुखेड़ा, अमरपुर, रतनपुरी, अलखदेवी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सिख एवं पंजाबी समाज के बीच अलग-अलग बैठकें कीं। उन्होंने समाज के लोगों से सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचने और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत करने की अपील की।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि नितिन नवीन का पहली बार रुद्रपुर आगमन हो रहा है, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पंजाबी-सिख समाज में विशेष उत्साह है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं और रुद्रपुर उनके स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि 10 सितंबर का पंजाबी गौरव सम्मेलन ऐतिहासिक होने जा रहा है। सम्मेलन में पंजाबी एवं सिख समाज के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों में सम्मेलन को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है और बैठकों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचने का संकल्प लिया है।
विधायक ने कहा कि पंजाबी और सिख समाज ने तराई के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह सम्मेलन समाज की एकजुटता, गौरव और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से 10 सितंबर को अर्क होटल पहुंचकर पंजाबी गौरव सम्मेलन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज, गुरबाज दुमरा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, गुरबाज सिंह, गुरचरण सिंह, अमरीक सिंह, हरभजन सिंह, गुरबख्श सिंह, प्रीतम, ह्रदयाल, कृपाल सिंह, प्रभजोत सिंह, विरमल, हरगोविंद सिंह आदि लोग मौजूद रहें।



