
दिनेशपुर। समाजोत्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। SSP अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों विजय सरकार (25) और राजेश सरकार (27) निवासी टेकपाड़ा, दिनेशपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ CCTV DVR, एम्प्लीफायर, 3 स्पीकर, इन्वर्टर और SNPS डिवाइस समेत पूरा सामान बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। मामले में BNS की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।



