सिडकुल कर्मी ने कूदकर बचाई जान, बाईक ट्रक के नीचे दबी

खबरें शेयर करें
रूद्रपुर,सिडकुल क्षेत्र लगातार सड़क हादसों का केन्द्र बनता जा रहा है। यहां आने वाले ट्रक व कन्टेनर चालक यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिसे देखने के लिए जिन जिम्मेवार लोगों की ड्यूटी लगाई जाती है वह आराम से चौकी में ही बैठे रहते हैं। वह तभी बाहर निकलते है जब किसी घटना की उन्हें कोई सूचना मिलती है।
मंगलवार की दोपहर एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचलकर मौत की नींद सुला दिया था। रात्रि में एक मामला और मामला सामने आया जिसमें सिडकुल फैक्ट्री में काम के लिए जा रहे श्रमिक की जान उस समय बाल बाल बच गई जब सामने तेज गति से आते ट्रक ने उसकी बाईक को टक्कर मार दी। श्रमिक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान तो बचा ली लेकिन उसकी बाईक ट्रक के नीचे आकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलनें पर चौकी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्रक को अपने कब्जे में लिया। बताया जाता है कि पंतनगर निवासी तिलक बहादुर पुत्र स्व- जन बहादुर मंगलवार की रात्रि अपनी मोटरसाईकिल संख्या यूके 06 बीजे 5687 पर सवार होकर सिडकुल की कम्पनी में काम करने के लिए जा रहे थे।
जब वह वोल्टाज कम्पनी के पास पहुंचे तो अचानक सामने से तेज गति से ट्रक आता दिखाई दिया। जब ट्रक उनके सामने ही आ गया तो उन्होंने अपनी जान बचाते हुए बाईक से कूद लगा दी। हांलाकि उनकी जान तो बच गई परंतु उनकी बाईक ट्रक संख्या यूपी 78 सीटी 8870 के नीचे आकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी म।ैके पर आ गये और उन्होंने बाईक चालक से घटना की विस्तार से जानकारी ली तथा ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद से सिडकुल कर्मियों में अनियंत्रित गति से चलने वाले वाहनों को लेकर रोष काफी बढ़ गया है।