
रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बृहस्पतिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से अग्रसेन चौक के समीप से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिट्टू चौहान के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में सैकड़ों युवा, भाजपा कार्यकर्ता और राष्ट्रभक्त नागरिक शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने भी सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उमड़े युवाओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि तिरंगा भारत की गौरवशाली विरासत, वीर जवानों के बलिदान तथा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना से जोड़ने का कार्य कर रहा है।
उन्होंने युवाओं से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिट्टू चौहान ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है।
यात्रा में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रास्तोगी, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा, गजेंद्र प्रजापति, रचित सिंह, केके त्रिपाठी, प्रमोद मित्तल, रोहित गुप्ता, जीतेन्द्र संधू, मनीष गोस्वामी, राज कोली, विक्की राघव, रविंद्र धामी, सुनील सिंह, अशोक नेगी, आदेश भारद्वाज, नवजोत सिंह, मयंक माटा, मोहित कुमार, विपिन, मनीष पाल, नितिन ठाकुर, सूरज सिंह, नीलकंठ राणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



